औरंगाबाद, फरवरी 24 -- ओबरा प्रखंड के नवनेर गांव स्थित सोन दियारा में वर्षों से खेती कर जीविकोपार्जन कर रहे महादलित परिवारों की जमीन पर संकट गहराने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मुद्दे पर मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मुनारिक राम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। अध्यक्षता प्रखंड सचिव सह अमिलौना पंचायत के मुखिया दिनेश राम ने की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 80 वर्षों से महादलित परिवार सोन दियारा की जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं और यही उनकी आजीविका का एकमात्र आधार है। उनका आरोप है कि हाल के दिनों में बालू माफियाओं द्वारा खेती योग्य भूमि को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि ठेका केवल बालू खनन का हुआ है, न कि मिट्टी या खेती की जमीन का। उन्होंने चेतावनी द...