जहानाबाद, जून 3 -- मेहंदिया, निज संवाददाता जिले के सोन तटवर्ती इलाकों के कुछ गांवों से अवैध शराब की तस्करी कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कलेर थाना क्षेत्र के सोन तटवर्ती गांवों जैसे मैनपुरा, बेलावं तथा मेहंदिया थाना के सोहसा, परासी थाना क्षेत्र के कमता मठिया, परासी, बाथे, अमरा आदि गांवों से यह नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संभावित मार्गों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही नियमित छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...