सासाराम, मई 31 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के सोन डीला पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोन नदी डीला क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज मौके से भाग निकला। पुलिस ने फरार धंधेबाज की पहचान कर ली है तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की ...