सोन किनारे मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका
आरा, जून 11 -- आरा। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के झारखंडी बाबा सूर्य मठ के समीप सोन नद के किनारे से गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। शव सड़-गल गया था और छाती का चमड़ा पूरी तरह गला हुआ पाया गया है। अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव आरा सदर अस्पताल ले आयी। लेकिन, शव अधिक सड़-गल जाने के कारण चिकित्सक की ओर से पोस्टमार्टम के लिए शव पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस शव की पहचान करने और मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत सोन नदी में डूबने के कारण होनी प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.