भभुआ, जनवरी 3 -- नहर की सफाई करा दिए जाने से टेल तक के किसानों को मिलने लगा पानी उमापुर, सरैयां,मातर, डिहांकला सहित अन्य गांवों के किसानों की सहूलियत बढ़ी भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर मुंडेश्वरी सोन उच्चस्तरीय नहर की गाद और झाड़ी की जेसीबी मशीन से सफाई करा दी गई, जिससे उमापुर, सरैयां,मातर, डिहांकला सहित कई अंतिम छोर के गांवों के किसानों को गेहूं फसल की सिंचाई करने में सहूलियत मिल रही है। बताया जाता है कि सोन कोहिरा लिंक परियोजना के तहत युद्ध स्तर पर दोनों नहरों की मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है। नहर के तटबंध का मिट्टीकरण का काम पूरा करने के बाद पक्कीकरण करने की भी लोगों में चर्चा की जा रही है। हालांकि इस योजना के निर्माण कार्य के कारण नहर में खुदाई का काम चलने से सोन उच्च स्तरीय नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा था, जि...