औरंगाबाद, जनवरी 8 -- जिले में रबी फसलों की सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए सोन उच्च स्तरीय कैनाल में पानी छोड़ दिया गया है, जिससे किसानों में हर्ष का माहौल है। कार्यपालक अभियंता नवल किशोर ने बताया कि किसानों की लगातार मांग और खेतों में नमी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नहर में जल प्रवाह बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले रबी फसल के लिए 15 सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया था लेकिन सिंचाई की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सकेगी और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। नहर में पानी आने से बारुण, ओबरा, रफीगंज, गोह और टेकरी प्रखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों का कहना है कि समय पर पानी मिलने से फसलों को संजीवनी मिली है और अब पैदावार बेहतर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.