हाजीपुर, मई 6 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सोन्धो दुल्ह गांव से एक नाबालिग छात्र का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के ही रीना देवी द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी में बताया गया है कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार बीते 28 अप्रैल को उच्च विद्यालय सोन्धो पढ़ने गया था जो वापस नहीं आया। खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है और उन्हीं लोगों ने धमकी दिया था कि तुम्हारे लड़के को अपहरण कर लेंगे। मुझे पर विश्वास है कि यही लोग मेरे लड़के को हत्या करने की नियत से अपहरण कर लिया है। यह भी पढ़ें- गोरौल से एक नाबालिक छात्र लापता, अपहरण की आशंका इस मामले में राजीव राय, सुधांशु कुमार, हिमांशु कुमार सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पन्द्रह वर्षीय बालिका का अपहर...