हाजीपुर, मार्च 28 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सोंधो डीह गांव में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने के कारण एक गौशाला में आग लग गयी। बताया गया है कि शुक्रवार के देर रात गांव के जितेंद्र कुमार ने अपने कई पशुओं को गौशाला में बांधकर सो रहे थे कि इसी दौरान आग की लपटे उठने लगी। आग को देख ग्रामीण भी जुट गये और सबसे पहले पशुओं को किसी किसी तरह बाहर निकाला और बोरिंग पम्प सेट एवं अग्निशामक की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में पूरे गोशाला सहित उसमें रखे भूसा, पुआल, मवेशियों का दाना, चोकर, इलेक्ट्रिक चारा मशीन के अलावे अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...