गोरखपुर, फरवरी 28 -- कैंपियरगंज। कैंपियरगंज क्षेत्र में सोनौली हाईवे पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला लाल रंग का शाल ओढ़े बक्तावर नगर के पास पीपीगंज से कैम्पियरगंज जाने वाले लेन में घूम रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिनाख्त का प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...