गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर-सोनौली हाईवे अब पीटीजेड और एटीसीसी कैमरे की जद में होगा। योजना के तहत जंगल कौड़िया से सोनौली बार्डर तक 18 कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का कार्य शुरु हो गया है। मई तक कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद हादसा करके भागने वाहनों को पकड़ना आसान होगा। कैमरे होने के कारण कोई भी घटना होने पर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करने में आसानी होगी, इससे हाईवे और सुरक्षित होगा। गोरखपुर- सोनौली हाईवे में जंगल कौड़िया से नेशनल हाईवे शुरू होता है, जबकि गोरखनाथ मंदिर से जंगल कौड़िया तक लोक निर्माण विभाग की सड़क है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट के अनुसार 79.54 किमी लंबाई में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें 15 दिन तक वाहनों की रिकॉर्डिंग का बैकअप रहेगा। सोनौली हाईवे के दस प्रमुख स्थानों पर पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.