महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आब्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारियों ने मंगलवार को सोनौली सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा। यह युवक भारत आगमन के दौरान सोनौली सीमा पर पहुंचा था और हरियाणा पुलिस का आरोपी निकला। सीमा पर पहुंचकर उसने अपना पासपोर्ट अधिकारियों को दिया। पासपोर्ट नम्बर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में वह रमेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी बीपीओ जिल्द हरियाणा निकला। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि बीते माह वह नेपाल गया था और मंगलवार को वापस आ रहा था। उसके खिलाफ हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई मामले दर्ज किए हैं।प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस के...