जमुई, मार्च 30 -- सोनो।निज संवाददाता बिहार बोर्ड के मैट्रिक के जारी परीक्षा परिणामो में इस बार बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। एक ओर जहां जिले के सिमरतल्ला आवासीय विद्यालय के छात्रा पुष्पांजलि कुमारी स्टेट टॉपर बानी वहीं दूसरी ओर में इस स्थानीय प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा राशि भारती ने 476 अंक हासिल कर न सिर्फ प्रखंड टॉप किया, बल्कि जिले की टॉप-टेन सूची में सातवां स्थान भी प्राप्त किया।राशि की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उसके पिता परमानंद वर्णवाल सहित परिवार के सभी सदस्य बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।राशि ने लगभग सभी विषयों में बेहतरीन अंक हासिल किए। उसे हिंदी और गणित में 97-97 अंक मिले, जबकि सामाजिक विज्ञान में 95, विज्ञान में 94, संस्कृत में 93 और अंग्रेजी मे...