धनबाद, जुलाई 7 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मुराईडीह हटिया विवाह भवन में रविवार को सोनोत संथाल समाज की बाघमारा प्रखंड समिति की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से समाज के केंद्रीय संयोजक रमेश टुडू व चुनाव पर्यवेक्षक महालाल सोरेन उपस्थित थे। अध्यक्षता मोतीलाल मांझी व संचालन मंशाराम मुर्मू ने की। बैठक में सोनोत संथाल समाज बाघमारा प्रखंड समिति का पुर्नगठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनमोहन टुडू, उपाध्यक्ष बीरालाल किस्कू, किशोर किस्कू, महावीर हांसदा व प्रदीप मुर्मू, सचिव रामजीत टुडू, सह सचिव राजेन्द्र बेसरा व सहदेव हेम्ब्रम, संगठन सचिव लखन लाल टुडू, सुरेश टुडू व रतिलाल मरांडी, कोषाध्यक्ष आकाश मरांडी चुने गए। कार्यकारिणी में पवन बास्की, जयलाल मुर्मू, मुन्ना लाल मरांडी, रामदास मरांडी, ओबी लाल सोरेन, बद्री सोरेन, किशोर किस्कू, मुंशीलाल किस्कू, किशोर,...