नई दिल्ली, जनवरी 22 -- अक्षय कुमार नया गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून लेकर आ रहे हैं। सोनी चैलन ने इसके कई प्रोमो जारी कर दिए हैं। शो में सिलेब्रिटी गेस्ट जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, साजिद खान और श्रेयश तलपड़े गेम खेलते दिखेंगे। शो के कई प्रोमोज आ चुके हैं जिनमें से एक में अक्षय कुमार रितेश को शादी में खुश रहने की ट्रिक बताते हैं। हालांकि पता चलता है कि रितेश उसको पहले से ही फॉलो कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय बताते हैं कि उनकी बीवी ट्विंकल जब नाराज होती है तो उनका अजीब सिग्नल होता है। वह अक्षय का बिस्तर गीला कर देती हैं।अक्षय ने दिया रितेश को गुरुमंत्र प्रोमो के दौरान अक्षय रितेश और जेनेलिया से पूछते हैं कि दोनों कितने सालों से साथ हैं। इस पर रितेश जवाब देते हैं, '10 साल डेटिंग र 14 साल से शादी तो टोटल 24 साल हो चुके हैं।' अक्षय बो...