नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Gold Silver ETF Crash: बजट से पहले 1 फरवरी, रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर और कमोडिटी बाजारों के बजट 2026 के लिए विशेष ट्रेडिंग सत्र में खुलते ही, सोने-चांदी के एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में 20% तक की तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर रविवार को शुरुआती कारोबार में ही सोने के भाव में 9% की गिरावट आई और यह 10 ग्राम पर 1,36,185 रुपये पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 9% गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।गिरावट के कारण विश्लेषकों के मुताबिक, डॉलर में मजबूती आने से कीमती धातुओं में यह बिकवाली हुई है। इसके अलावा, सीएमई ग्रुप द्वारा कॉमेक्स गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स पर मार्जिन बढ़ाने से अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर दबाव बना, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।गोल्ड और सिल्वर E...