बागपत, मार्च 27 -- बड़ौत, संवाददाता। सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में आई गिरावट ने निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर रखी है। काफी बड़ा नुकसान निवेशकों को हुआ है तो खरीदारों की चांदी मौज आ गई हैं।सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों में दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला तेज हुआ है। जिन लोगों ने ऊंचे स्तर पर सोना या चांदी खरीदी थी, वे अब बाजार के रुख को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। स्थानीय सराफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, वैश्विक मांग और घरेलू आर्थिक परिस्थितियों का सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। जब वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट आती है, तो उसका प्रभाव भारतीय बाजारों में भी दिखाई देता है। ऐसे में छोटे निवेशक, जो अल्पकालिक लाभ की उम्मीद से खरीदारी करते हैं,...