नई दिल्ली, जुलाई 27 -- घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार (27 जुलाई) सुबह सोने और चांदी के भाव चढ़ गए। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर में गिरावट रही, जो कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के कारण हुई। दरअसल, सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच थम गया, जिससे तेल की कीमतें लुढ़क गईं। एमसीएक्स पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.50 प्रतिशत चढ़कर 1,43,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी के सितंबर फ्यूचर में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और यह 2,24,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगा। दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जिससे डॉलर में तय होने वाली कीमती धातुएं विदेशी मुद्रा वाले खरीदारों के लिए सस्ती हो गईं। यह भी पढ़ें- सोने का भाव 35 घंटे में Rs.3497 टूटा, चांदी की कीमत Rs.8641 लुढ़की, क्या है वजह? इ...