नई दिल्ली, मार्च 18 -- Gold Silver Rate 18 March 2026: सोने और चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट के सोने का भाव 155,525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते मंगलवार को यह 155,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 143 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 154,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 143 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि मंगलवार को इसकी कीमत 155,045 रुपये थी। वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज बुधवार को 142,461 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 142,592 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 131 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताब...