महोबा, जनवरी 31 -- महोबा, संवाददाता। सोने चांदी के दिनों दिन बढ़ रहे दाम से सराफा बाजार धड़ाम हो रहा है। ग्राहकों के इंतजार में दिन भर सराफा कारोबारी दुकानों में इंतजार करते रहते है। ग्राहकों के अभाव में मोबाइल पर सोने चांदी के दाम की जानकारी ले रहे है। बढ़ते दाम से आम आदमी की पहुंच से सोने चांदी के आभूषण दूर हो रहे है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने की आशंका ने व्यापारियों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सराफा बाजार से इन दिनों ग्राहकों की भीड़ गायब हो रही है। सराफा व्यापारी मात्र बीस से तीन फीसदी ब्रिकी होने की जानकारी दे रहे है। सराफा कारोबारी शिवकुमार सोनी ने कहा कि सोना और चांदी के दाम हर रोज रिकार्ड बना रहे है। सहालग की तैयारी से भी बाजार में रौनक नहीं लौट रही है। सराफा व्यापारी भी भाव को लेकर कंफ्यूज हो रहे है। दुकानदारों को समझ में नहीं आ रहा है कि ...