नई दिल्ली, जून 8 -- Gold Silver Rate Today 8 June: सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट 153596 रुपये पर आ गया। इसमें 2004 रुपये की गिरावट है। जबकि, चांदी के रेट 6200 से अधिक गिरकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सोने का वायदा भाव 0.90 प्रतिशत नीचे 154200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का वायदा भाव 1.70 प्रतिशत नीचे 2.44 लाख रुपये प्रति किलो चल रहा था।अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी गिरावट वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की बढ़ती आशंकाओं के कारण निवेशकों का रुझान सोने से दूर होता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों को 14 लाख रु...