सोने-चांदी के चम्मच में खाने वालों को गरीब नाम से ही नफरत : आदित्य साहू
रांची, मई 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की उस मानसिकता को दर्शाता है, जो एक साधारण परिवार से निकलकर देश की सेवा में समर्पित नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रही है। साहू ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियों को गरीब नाम से ही नफरत है। कोई गरीब देश के सर्वोच्च कुर्सी पर बैठे, यह इन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह राजघराने के लोग हैं, सोने-चांदी के चम्मच में खाने वाले लोगों को भला गरीब लोग कैसे पसंद आ सकते हैं? जब कभी कोई गरीब व्यक्ति ऊंचा पायदान चढ़ता है तो इन्हें नागवार गुजरता है। साहू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.