नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Gold Silver Price: एमसीएक्स पर सोमवार, 7 सितंबर को सुबह के कारोबार में सोना-चांदी के भाव लुढ़क गए। इसकी वजह घरेलू बाजार में कमजोर स्पॉट डिमांड यानी तत्काल मांग और कमजोर वैश्विक संकेत हैं। अमेरिका से आए मजबूत रोजगार के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं को हवा दे दी है।सोने-चांदी के सुबह 9:15 बजे के ताजे भाव एमसीएक्स पर गोल्ड सुबह 9:15 बजे के करीब 0.30% गिरकर Rs.1,52,315 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं सिल्वर 0.33% की गिरावट के साथ Rs.2,36,885 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी बाजार में गोल्ड फ्यूचर्स डॉलर इंडेक्स में मामूली तेजी के बीच 0.75% गिरकर $4,436.49 प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया।गिरावट का बड़ा कारण: अमेरिकी रोजगार डेटा शुक्रवार को आए आंकड़ों के बाद सोने-चांदी के दामों में...