सीवान, नवम्बर 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव से 3 नवंबर की रात्रि को चोरों ने एक घर में चुपके से प्रवेश कर सोने एवं चांदी के गहनों से भरा बक्सा चुरा लिया। इस संबंध में पकवलिया निवासी पीड़ित मोबीन अहमद ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर की रात को बगल के कमरे में रखा सोने एवं चांदी के गहनों से भरा बक्सा चोर चुरा कर ले गए। उस बक्से में दो थान सोना एवं तीन थान चांदी के जेवर समेत जमीन के दस्तावेज, परिजनों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड जैसे ज़रूरी दस्तावेजके साथ दो हजार रुपए नगद भी थे। जब दूसरे दिन सुबह में 3 बजे आंख खुली तो चोरी के बारे में पता चला। उस कमी में और भी बक्से रखे हुए थे लेकिन चोरों ने सिर्फ उसी बक्से को नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.