नई दिल्ली, जून 17 -- Gold Silver Rate Today 17 June: MCX के बाद आज सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के रेट में गिरावट है। आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 556 रुपये सस्ता होकर 150107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 744 रुपये टूटकर 248435 रुपये पर पहुंच गए हैं। बता दें जून में अबतक सोने के भाव 6356 रुपये और चांदी के भाव 24915 रुपये गिर चुके हैं। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता है सोना IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 26014 रुपये सस्ता हो गया है। जबक...