सोने-चांदी की चमक हल्की हुई तो बढ़ गई कारोबारियों की धड़कने
मैनपुरी, जून 24 -- जंग की तपिश का असर सोना-चांदी के कारोबार को झटका देने लगा है। कभी सोना-चांदी के दाम आसमान चढ़ने लगते हैं तो कभी नीचे आ जाते हैं। सोना-चांदी दोनों के भाव में तेज गिरावट हुई तो कारोबारियों की धड़कने बढ़ गईं। आभूषण बनवाने के लिए भाव गिरने का इंतजार कर रहे लोग राहत में है और कह रहे हैं कि दाम और नीचे आ जाएं तो जरूरत से जुड़े आभूषण खरीद लिए जाएं। चांदी 10 हजार रुपये से अधिक नीचे आयी है, वहीं सोना भी नीचे गिर रहा है। भाव में उतार-चढ़ाव के चलते एडवांस बुकिंग नहीं हो रही है। 24 जून यानि बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 146500 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 1.37 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रह गए हैं। साथ ही 2.45 लाख रुपये प्रति किलो की चांदी अब 2.32 लाख रुपये रह गई है। शहर के प्रतिष्ठित सराफ ज्ञान गुप्ता का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.