गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम,संवाददाता। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब गुरुग्राम के सराफा बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। सोना और चांदी के दामों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने बाजार की रफ्तार धीमी कर दी है। निवेशक जहां मुनाफे की उम्मीद में फंसे नजर आ रहे हैं, वहीं कारोबारियों के लिए भी ग्राहकों की कमी बड़ी चिंता बन गई है। कुछ समय पहले तक बाजार में यह चर्चा जोर पकड़ रही थी कि यदि युद्ध की स्थिति बनती है तो सोना दो लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी पांच लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। इसी उम्मीद में कई लोगों ने ऊंचे दामों पर निवेश भी किया, लेकिन मौजूदा हालात में कीमतों की अस्थिरता ने इन उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सबसे बड़ी समस्या अनिश्चितता की है। सदर बाजार के ज्वेलर राजेश ...