नई दिल्ली, जून 5 -- Gold Silver Price 5 June: सर्राफा बाजारों में गुरुवार को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज की गई। चांदी नया इतिहास रचते हुए बिना जीएसटी 101298 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह इसका ऑल टाइम हाई है। कल 100980 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 544 रुपये प्रति 10 ग्राम उछली। गुरुवार को 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 97291 रुपये के रेट से खुला। 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोना 100209 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 104336 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। इनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.