नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Gold-Silver Price: नवंबर का महीना सोने और चांदी के निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोना करीब 13% टूट चुका है, जबकि चांदी में लगभग 20% की गिरावट आई है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह खरीदारी का अच्छा मौका है या अभी कीमतों में और गिरावट आ सकती है? बुधवार, 25 नवंबर को भी MCX पर सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले। सोने का भाव 294 रुपये गिरकर 1,22,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, चांदी 301 रुपये टूटकर 1,45,137 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान दोनों धातुओं में गिरावट 1% से ज्यादा हो गई।क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई ब...