नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Gold Silver Rate: ग्लोबल मार्केट के बाद आज घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी है। MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट Rs.1,600 या 1% से अधिक बढ़कर Rs.1,58,436 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत 2.7% बढ़कर 2,59,418 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट में, स्पॉट सिल्वर 2.2% बढ़कर 82.43 डॉलर प्रति औंस हो गई, पिछले सत्र में इसमें 3% से अधिक की गिरावट आई थी। इसी दौरान, स्पॉट गोल्ड भी 0.5% बढ़कर 5,049.59 डॉलर प्रति औंस हो गया अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा 0.9% बढ़कर 5,073.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।सोना $5,000 प्रति औंस के ऊपर मजबूत हो रहा है सोने की कीमत में $5,000 प्रति औंस के स्तर से ऊपर मजबूती बनी हुई है। इसकी एक वजह अमेरिका में कमजोर रिटेल सेल्स के आंकड़े हैं, जिससे...