नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- How to Check Purity of Gold: सोने की शुद्धता में गड़बड़ी और हॉलमार्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार हॉलमार्किंग व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत अब हर सोने के गहने को एक अलग पहचान संख्या दी जाएगी, जो केवल उसी गहने के लिए होगी और दोबारा किसी दूसरे गहने पर इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी। इससे ग्राहकों को असली और सही शुद्धता वाला सोना मिलने में मदद मिलेगी। पेश है हिन्दुस्तान की विशेष रिपोर्ट. फिलहाल देश के 400 जिलों में हॉलमार्क यूनिक आईडी (HUID) सिस्टम लागू है, जिसमें हर गहने को एक विशेष नंबर दिया जाता है। लेकिन सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मामलों में एक ही नंबर कई गहनों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ग्राहक को जिस शुद्धता का सोना बताया जाता है, जांच में कई बार उतना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.