सोने के रेट में भारी तेजी का भारतीयों ने जमकर उठाया फायदा, 200% उछल गया गोल्ड लोन
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- सोने की कीमतों में आई भारी तेजी का भारतीयों ने जमकर फायदा उठाया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सोना गिरवी रखकर लिए गए कर्ज की प्रति व्यक्ति औसत राशि 39 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख रुपये पर पहुंच गई, जो मात्र तीन साल पहले (वित्त वर्ष 2022-23) 98,000 रुपये थी। यानी इस अवधि में लोगों ने दोगुना कर्ज उठाया है। क्रेडिट सूचना प्रदाता कंपनी एक्सपेरियन इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 से मार्च 2026 के बीच सोने की कीमतों के सूचकांक (प्राइस इंडेक्स) में 144% की तेजी आई। चूंकि ग्राहकों का सोना अब अधिक कीमती हो चुका है, इसलिए बैंक और वित्तीय कंपनियां उसी सोने के बदले उन्हें 200% तक ज्यादा लोन की रकम मंजूर कर रही हैं। कुल रिटेल लोन (जैसे पर्सनल लोन, कार लोन आदि) के बाजार में भी गोल्ड लोन की हिस्सेदारी पिछले दो वर्षों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.