नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर मंगलवार, 21 अप्रैल को सुबह के कारोबार में सोने के दाम लुढ़क गए। इसकी मुख्य वजह मुनाफावसूली और डॉलर में आई तेजी है। वहीं, ईरान-अमेरिका में बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे क्रूड ऑयल की कीमतें अभी युद्ध से पहले की स्थिति से ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे सोने पर दबाव बढ़ रहा है। सोने और चांदी के ताजा भाव: एमसीएक्स सुबह 9:10 बजे गोल्ड 0.07% की गिरावट के साथ Rs.1,53,829 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, एमसीक्स सिल्वर 0.69% टूटकर Rs.2,50,801 प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह भी पढ़ें- आज के स्टॉक पिक्स: वेदांता, रेलटेल, PNB हाउसिंग समेत इन 7 शेयरों में रहेगी हलचलसोना-चांदी के भाव क्यों गिर रहे हैं? पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसकी...