नई दिल्ली, जून 10 -- Gold Silver Rate Today 10 June: सोने-चांदी के रेट आज आसमान से जमीन पर आ गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के भाव एक झटके में 4090 रुपये गिरकर 148429 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 9658 रुपये लुढ़ककर 236280 रुपये पर आ गए हैं। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे कम रेट वाला गोल्ड यानी 14 कैरेट सोने की बात करें तो यह भी 2394 रुपये का गोता लगाकर 86831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के आज के रेट आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 4073 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सस्ता होकर 147835 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दूसरी ओर गहनो में सबसे अधिक इस्तेमा...