नई दिल्ली, जुलाई 13 -- ईरान-अमेरिका युद्ध की आग में सोना-चांदी भी पिघल रहे हैं। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 13 जुलाई की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सुबह 9:10 बजे गोल्ड 141977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह पिछले बंद की तुलना में 1578 रुपये सस्ता है। इसी तरह चांदी भी 217400 रुपये प्रति किलो पर खुली। इसमें 5280 रुपये की भारी गिरावट है। आज गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल थी, जो अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हुई। इस उछाल ने अमेरिकी डॉलर को मजबूत कर दिया, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बना।सोने-चांदी के भाव गिरने के 4 कारण तेल की कीमतों ने डॉलर को दी मजबूती: कच्चे तेल के दाम में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ गई और डॉलर इंडेक्स करीब 0.30 प्रतिशत चढ...