आरा, सितम्बर 5 -- आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर और शिवगंज से पकड़े गए तीनों तस्कर सौ ग्राम के सोने का बिस्कुट के अलावा 12 किलो गांजा और पिस्टल का एक मैगजीन बरामद सोने के बिस्कुट और नगदी की जांच कर रही पुलिस, खंगाले जा रहे तस्करी के नेटवर्क गांजा तस्करी के पैसे से सोने का बिस्कुट खरीदने की आ रही बात, छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा, सोने का बिस्कुट, बड़ी नगदी और पिस्टल की एक मैगजीन के साथ दो सगे भाई सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर-धरहरा और शिवगंज से इनकी गिरफ्तारी की गई। इनके पास से 12 किलो 535 ग्राम गांजा, 99.95 ग्राम के सोने ...