घाटशिला, मई 15 -- घाटशिला, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील का असर घाटशिला अनुमंडल के बाजारों में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। मांग में 70 फीसदी तक गिरावट हुई है। पिछले पांच दिनों में इसका असर सोने की खरीदारी पर साफ नजर आने लगा है। वहीं, सोना व्यवसायियों की कमर टूटती दिख रही है। गुरुवार को सोने के दाम में भी भारी उछाल आया है। एक दिन में ही सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम लगभग 10 हजार रुपये बढ़कर करीब डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई है, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इतना ही नहीं, घाटशिला अनुमंडल में सोने की दुकानों में काम करने वाले लगभग 700 से 800 लोगों पर बेरोजगारी का संकट गहराने लगा है। दरअसल, सोने के आभूषण बनाने वाले कारीगरों को इस व्यवसाय से बेहतर रोजगार मिलता था, लेकिन...