रामपुर, अप्रैल 25 -- क्षेत्र के ग्राम धल्लियां निवासी अजय कुमार की भाभी अनीता देवी नगर में एक बैंक से गोल्ड लोन लेने के बाद कपड़े की दुकान पर खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में सात ग्राम सोने के झाले रखे थे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह अपनी भाभी अनीता देवी और पिता जागनलाल के साथ नगर में एक बैंक से गोल्ड लोन लेने आए थे। एक दिन पहले बैंक से कुछ सोना छुड़ाया था और फिर गोल्ड जमा कर रुपये लिए थे। यह भी पढ़ें- महिला का पर्स चोरी करने में तीन गिरफ्तार जरूरत पूरी होने पर एक जोड़ी झाले, वजन करीब 7 ग्राम, बच गए थे। आरोप है कि भाभी ने झाले अपने हैंड पर्स में रख लिए और नगर स्थित एक कपड़े की दुकान पर कपड़े देखने लगे। इसी दौरान भाभी ने पर्स काउंटर पर र...