कन्नौज, मई 16 -- कन्नौज। जिले में सोने के आभूषणों की खरीद को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सोने के आभूषणों की खरीद पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और शासन की ओर से भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचनाएं फैलाकर आमजन में भ्रम पैदा करने वालों पर प्रशासन की नजर है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की कि वे ग्राहकों तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाएं, ताकि बाजार में विश्वास और सकारात्मक माहौल बना रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने सराफा व्यापारियों के साथ की बैठक उन्होंने कहा कि जहां भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो, उसे संवाद और बैठको...