पीटीआई, मार्च 7 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई। तरुण डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा एक कोर्स कर रहा था और परिवार को ढेर सारे पैसे कमा कर देना चाहता था। तरुण के परिजनों ने शनिवार को यह जानकारी दी और साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक बुधवार को जेजे कॉलोनी इलाके में एक गुब्बारे को लेकर अलग-अलग समुदायों के दो परिवारों के बीच हुए कथित विवाद के बाद भड़की झड़प में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। तरुण के पिता के मुताबिक गलती से रंगीन पानी से भरा एक गुब्बारा पड़ोस की एक महिला को जा लगा था जिसे विवाद की शुरुआत हुई। उन्होंने दावा किया, 'होली के दिन रात करीब 11 बजे का समय था और हम सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी वे हम पर हमला करने आए। दिन म...