गोपालगंज, मई 26 -- गोपालगंज।मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप ऑटो पर सवार एक महिला यात्री के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र व जिउतिया चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम चंपारण जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरानुहा प्रातर टोला गांव निवासी राजकुमार, मीरगंज निवासी उधव कुमार तथा दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जग्रनाथ टोला राजघाट निवासी राम नगीना चौधरी की पत्नी शोभा देवी पांच मई को मरछिया चौक से उचकागांव थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई थीं।

घटना का विवरण ऑटो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। पिपरा गा...