बगहा, मई 10 -- विजय कुमार शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में हथियार का भय दिखाकर चेन लूटने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मौके से उसका तीसरा साथी भागने में सफल रहा। दोनों अपराधियों की निशानदेही पर घर पर छापेमारी कर लूट में इस्तेमाल किये तीन एयरगन और एक तलवार के साथ एक चोरी के बाइक को जब्त की है। तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एएसपी सह थानाध्यक्ष कार्तिकेय एके ने बताया कि तीनों फतेहपुर के रहने वाले हैं। सोना माई देवी स्थान के पास पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से फतेहपुर गांव निवासी नसरुल्लाह देवान के पुत्र साहेब देवान व मुकेश महतो के पुत्र सूरज कुमार को पुलिस दबोच लिया। यह भी पढ़ें- सोने की चेन लूट में दो अपराधी हुये गिरफ्तार वहीं फतेहपुर के ही विजय साह का पुत्र अमित जायसवाल भाग निकला। उसकी ...