सोने की चेन भीड़भाड़ के बीच चोरी
हरिद्वार, जून 22 -- पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार आए राजस्थान के एक श्रद्धालु की सोने की चेन भीड़भाड़ के बीच चोरी हो गई। पीड़ित ने अपने गृह राज्य पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जीरो एफआईआर हरिद्वार भेजी गई और नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के पाली जिले के कोसेलाव निवासी बलवंत कुमार परिवार के साथ 31 मई को पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित एक होटल में ठहराव किया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह परिवार के साथ हरकी पैड़ी की ओर पैदल जा रहे थे। बलवंत कुमार ने बताया कि उस समय उनके गले में डेढ़ तोले से अधिक वजन की सोने की चेन और लॉकेट था। रेलवे रोड पर भीड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेन काट ली। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद उन्हें गले से चेन गायब होने का एहसास हुआ। आसपास तलाश करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.