दरभंगा, जून 5 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में ओझौल मुख्य सड़क पर शुक्रवार को अपराधी सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। बताया जाता है कि ओझौल निवासी रामकुमार मिश्र मुख्य सड़क पर पान की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें अपने पास बुलाया और एक आदमी का पता पूछने लगे। अपराधियों ने बताया कि वे लोग क्राइम ब्रांच से हैं। अभी समय ठीक नहीं चल रहा है। आप सोने की चेन पहनकर क्यों घूमते हैं। इस बात पर वे गले से चेन खोलकर पॉकेट में रखने लगे। इसी बीच बाइक सवार अपराधी चेन लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रसुंनजय कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...