प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- हीरागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपटी गांव से एक युवक की बारात महेशगंज थाना क्षेत्र के बसंत का पुरवा गांव में आई। फेरे लेने के समय जब साड़ियों और जेवरात के चढ़ाव की बारी आई तो जेवरात में सोने का हार नहीं होने से लोग भड़क गए और शादी से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्ष को थाने लाई। थाने पर घंटों पंचायत के बाद कन्या पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए। जिससे एक दूसरे से सामान का लेन-देन का समझौता कर बगैर दुल्हन बैंरग बारात लेकर लौट गए। यह भी पढ़ें- कोल्डड्रिंक को लेकर बिगड़ी बात से लौटी बारात, पंचायत के बाद दूसरे दिन पड़ी भांवर एसओ राधेबाबू ने बताया कि सोने का हार नहीं लाने को लेकर विवाद हुआ, दोनों पक्ष ने सामान का लेन देन कर समझौता कर चले ...