शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- ददरौल। गुवारी गांव निवासी वीरपाल का 2 अप्रैल को पत्नी का सोने का हार ज्वेलर्स की दुकान से गायब हो गया, लेकिन एक हफ्ते बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। वीरपाल ने बताया कि हार वह दुकान पर रखकर आया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में वह चोरी हो गया। जब उसने हार मांगा तो ज्वेलर्स ने गाली गलौज की और पत्नी पर भी हमला किया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित लगातार थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...