नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से आज मंगलवार को कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। IBJA रेट्स के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147489 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, कल शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148899 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 1410 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, सोने की तरह चांदी भी सस्ता हुई है। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए कब होगा डीए का ऐलान? बड़ी बैठक पर निगाह, कितना होगा इजाफा23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट क्या रेट? इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का आज मंगलवार को 146898 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वह...