नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Gold Silver Price Today: MCX पर सोमवार, 20 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में 1% की गिरावट आई। सुबह करीब 9:10 बजे MCX पर सोने का भाव 1500 रुपये से अधिक गिरकर 1,53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी का भाव Rs.2,53,168 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें करीब 5000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सत्र में सोना Rs.1,54,609 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और चांदी 3.8% की मजबूत बढ़त के साथ Rs.2,58,079 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।इंटरनेशनल मार्केट में भी सस्ता हुआ सोना इंटरनेशनल मार्केट में भी स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 4,809.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (जून डिलीवरी) 1% गिरकर 4,829.40 डॉलर पर आ गया। स्पॉट सिल्वर भी 0.5% गिरकर 80.36 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यह भी पढ़ें- अक्षय त...