सोने का भाव 35 घंटे में Rs.3497 टूटा, चांदी की कीमत Rs.8641 लुढ़की, क्या है वजह?
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- MCX Gold Silver Price: कच्चे तेल की उछलती कीमतों ने शेयर मार्केट से लेकर कमोडिटी मार्केट तक हाहाकार मचा दिया है। आज एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव टूट गए हैं। पिछले करीब 36 घंटे में सोने का भाव 3497 रुपये टूट चुका है। बुधवार रात 11 बजे के करीब 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 145693 रुपये था। आज शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास यह 142196 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ट्रेड कर रहा था। जहां तक चांदी की बात करें तो आज सुबह 218539 रुपये प्रति किलो ग्राम के रेट से ट्रेड कर रही थी। बुधवार रात को 227180 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। पिछले 35 घंटों में इसमें 8641 रुपये की गिरावट आई है। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 50,900 रुपये तक सस्ता हो चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.