नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें बढ़त के साथ खुलीं। एमसीएक्स पर सुबह 11:35 बजे के करीब सोना 1.13 प्रतिशत यानी 1564 रुपये महंगा होकर 151299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी का भाव 3,509 रुपये बढ़कर 2,24,720 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह यह रही कि अमेरिकी डॉलर कमजोर पड़ा और सरकारी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट आई, जिससे कीमती धातुओं की चमक बढ़ गई।सोने-चांदी में इन्वेस्ट करें या नहीं पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन का कहना है कि लॉन्ग-टर्म निवेशक सोने और चांदी की थोड़ी-थोड़ी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन ट्रेडर्स को सलाह है कि वे बाजार में कुछ स्थिरता आने का इंतजार करें, उसके बाद ही नई पोजीशन बनाएं। यह भी पढ़ें- जेफरीज को भरोसा 46% बढ़ेग...