नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट नजर आ रही है। घरेलू कमोडिटी मार्केट में 7 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 700 रुपये गिरकर 149437 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी भी 1860 रुपये टूटकर 225505 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर थी। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 43659 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 194543 रुपये सस्ता हो चुका है।इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं रेट स्पॉट गोल्ड सुबह 7:43 बजे सिंगापुर समय पर 4,167.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इससे एक दिन पहले सोने में करीब 0.6% की तेजी आई थी। वहीं चांदी 61.34 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।सोने-चांदी के दाम पर असर डालने वाले फैक्टर्स ...